स्वाइन फ्लू को लेकर स्थिति कंट्रोल में है- पंकज सिंह

अगस्त 25, नई दिल्ली: एच1एन1 को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और दवाओं की कोई कमी नहीं है।
सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह नियंत्रण में हैं।पंकज सिंह ने स्वाइन फ्लू पर कहा- स्वाइन फ्लू को लेकर स्थिति कंट्रोल में है। मरीज ज्यादा बुखार में आ रहे हैं और उनका हम इलाज कर रहे हैं जिससे वो ठीक होकर जा रहे हैं। हमारे पास न बेड की कमी है और दवाईयों की कमी है और न ही डॉक्टर की कमी है।
सब अपना काम कर रहे हैं मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि कही कोई पैनिक की स्थिति नहीं है। फोटो- दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह (फाइल फोटो)