स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी में हाई अलर्ट

स्वाइन फ्लू एक बार फिर धीरे-धीरे देश के अलग अलग हिस्सों में पैर पसारता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से सामने आ रहे स्वाइन के मामलों के बीच राजधानी लखनऊ में भी इसका प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
लखनऊ में कल शुक्रवार को बलरामपुर अस्पताल में स्वाइन फ्लू (H1N1) से एक 50 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय रहते नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जांच कराकर उपचार शुरू करें।