स्वरा भास्कर बोलीं- नशे में धुत डायरेक्टर खटखटाता रहा था दरवाजा, कहा- 'वो मुझे...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्वरा भास्कर इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आ रही हैं. शो में वो शहजाद पूनावाला के साथ अपनी नोकझोंक को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं.
दोनों के बीच तीखी बहस भी देखने के लिए मिली.
इसी बीच अब एक्ट्रेस ने लेटेस्ट एपिसोड में शॉकिंग खुलासा किया है कि एक बार नशे में धुत डायरेक्टर ने उनके कमरे में घुसने की कोशिश की थी और उनसे अजीब डिमांड भी की थी.
दरअसल, स्वरा भास्कर ने बताया कि उन्होंने 'तनु वेड्स मनु' के बाद एक फीमेल लीड फिल्म की शूटिंग कर रही थीं.
वो 56 दिनों का शूट था और उन्होंने खुलासा किया कि डायरेक्टर ने उनके साथ अकेले ही रोमांटिक सीन के रिहर्सल के लिए कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था और सवाल किया था कि उन्हें अकेले में रिहर्सल क्यों करना था?
स्वरा भास्कर का खुलासा
स्वरा भास्कर ने प्रियंका चाहर चौधरी और तेज प्रताप यादव के साथ बातचीत में खुलासा किया कि जब उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी तो उन्हें मैसेज और कविताएं भेजना शुरू कर दिया था.
उन्होंने बताया, 'ये बात तनु वेड्स मनु के बाद की थी. ये मेरी बड़ी फीमेल लीड फिल्म थी. 56 दिनों का शूट था. मैं फिल्म में हीरोइन थी. पहले तो वो मुझे समझाते हैं कि एक डायरेक्टर को अपने एक्टर से प्यार करना चाहिए.
इसके बाद वो मुझे मैसेज करने लगे. वो मुझे कविताएं भेजते थे.'
यह भी पढ़ें: इस फ्राइडे 'दृश्यम 3' का साउथ की 5 फिल्मों से महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?
अकेले में रिहर्सल का दिया ऑफर
स्वरा ने आगे अकेले में रिहर्सल के ऑफर के बारे में बात करते हुए बताया, 'फिल्म में एक रोमांटिक सीन थी मतलब रोमांटिक गाना कुछ. उन्होंने मुझे कहा कि उन्हें इस सीन का रिहर्सल करना है.
मैंने उनसे पूछा रिहर्सल में कौन कौन होगा? उन्होंने कहा आप और मैं.
हम डिस्कस
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर स्वरा भास्कर द्वारा रियलिटी शो में किए गए खुलासे पर आधारित है, जिसमें उन्होंने बताया कि नशे में धुत एक डायरेक्टर ने उनके कमरे में घुसने की कोशिश की और अजीब मांगें कीं। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मनोरंजन उद्योग में कलाकारों की सुरक्षा और पेशेवर सीमाओं पर प्रकाश डालता है। ऐसे खुलासे से दर्शकों को यह समझने में मदद मिलती है कि सेलिब्रिटीज़ भी शोषण का शिकार हो सकते हैं। यह जन जागरूकता बढ़ाता है और उद्योग में कड़ी निगरानी व नीतियों की आवश्यकता पर बल देता है, जिससे कलाकारों की सुरक्षा और स
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
स्वरा भास्कर की कहानी हमें यह सिखाती है कि नशे और शक्ति का दुरुपयोग किसी की गरिमा को कितना क्षति पहुँचा सकता है। ऐसे मामलों में कानूनी सहायता और भरोसेमंद सहारा ढूँढ़ना ज़रूरी है। समाज को चाहिए कि वह पीड़ितों के लिए सुरक्षित माहौल बनाए, जहाँ वे बिना डर के अपनी बात रख सकें। हर किसी को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक और सशक्त बनाना हमारा सामूहिक कर्तव्य है।