राजनीति

स्वर्गीय माहेश्वरी का जीवन राष्ट्रसेवा और निर्भीक पत्रकारिता की प्रेरणा: उप मुख्यमंत्री शुक्ल, स्वर्गीय रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उप मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
स्वर्गीय माहेश्वरी का जीवन राष्ट्रसेवा और निर्भीक पत्रकारिता की प्रेरणा: उप मुख्यमंत्री शुक्ल,  स्वर्गीय रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उप मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

भोपाल, 22 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल में स्वर्गीय रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय माहेश्वरी के पत्रकारिता और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में योगदान का स्मरण करते हुए उनके जीवन को सामाजिक सरोकार और पत्रकारिता के मूल्यों से जुड़ा बताया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय रामगोपाल माहेश्वरी ने स्वतंत्रता से पहले प्रेस की स्थापना की थी। उस दौर में जब देश स्वतंत्रता आंदोलन के कठिन दौर से गुजर रहा था, उन्होंने राष्ट्र के प्रति समर्पण के साथ पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भी उनकी भूमिका का उल्लेख किया।

राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से सामने लाना और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहना पत्रकारिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। स्वर्गीय माहेश्वरी ने अपने कार्यों के माध्यम से पत्रकारिता के इस दायित्व को मजबूत किया।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग का नामकरण उनके योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को उनके नाम और कार्यों से परिचित होने का अवसर मिलेगा। नई पीढ़ी भी उनके जीवन और सार्वजनिक योगदान को जान सकेगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना निहित है। भारत शांति, मानव कल्याण और विश्व बंधुत्व की भावना के साथ आगे बढ़ने की परंपरा रखता है। राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता सहित समाज के प्रत्येक क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे व्यक्तित्वों का स्मरण उनके योगदान और मूल्यों को समझने का अवसर देता है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मुकेश नायक, नवभारत के एमडी सुमित माहेश्वरी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भोपाल में स्वर्गीय रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर एक मार्ग की नामपट्टिका के अनावरण के बारे में है, जिसे उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया। माहेश्वरी को स्वतंत्रता संग्राम के बाद से लेकर आज तक पत्रकारिता और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक प्रतिष्ठित पत्रकार के समाजिक और पत्रकारिता मूल्यों को मान्यता देती है, जिससे युवा पत्रकारों को प्रेरणा मिलती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि नागरिकों में पत्रकारिता के प्रति

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।