स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एच-1एन-1 इन्फ्लूएंजा की मौजूदा स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज देश में एच-1एन-1 इन्फ्लूएंजा की मौजूदा स्थिति और तैयारियों की समीक्षा की।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि श्री नड्डा ने राष्ट्रीय निगरानी और महामारी विज्ञान की स्थिति, आईएलआई और एसआरआई के रुझान, परीक्षण और प्रयोगशाला निगरानी, और मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामलों के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान, श्री नड्डा ने निरंतर सतर्कता, निगरानी और सक्रिय तैयारियों की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, इन्फ्लूएंजा पर बारीकी से निगरानी करने की बात कही।