राजनीति

स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने का विरोध:संसद मार्ग थाने के बाहर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; CJP के धरने के बाद पुलिस ने पकड़ा था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने का विरोध:संसद मार्ग थाने के बाहर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; CJP के धरने के बाद पुलिस ने पकड़ा था

कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता रीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में दिल्ली में हिंदू संगठन ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी स्वतंत्र भारद्वाज पुलिस ने हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रहे हैं। यह प्रदर्शन दक्ष चौधरी ने बुलाया है।

दक्ष हाई प्रोफाइल लोगों से मारपीट करने और थप्पड़ लगाने के लिए जाना जाता है। उसने कन्हैया कुमार को भी थप्पड़ मारा था। दक्ष ने भास्कर से बातचीत में कहा कि हमारी मांग यह है कि स्वतंत्र के ऊपर जो धाराएं लगी हैं। जैसे- SC/ST एक्ट, 307 और पॉक्सो एक्ट। यह दबाव में किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड में कहा गया कि रीशू के पिता संजय को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। एक दिन पहले कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, जिसके बाद पकड़ा गया स्वतंत्र कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर से पकड़ लिया गया।

फिलहाल वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। पकड़े जाने से पहले स्वतंत्र ने हसनपुर में मीडिया से करीब 3 मिनट तक बात की और कहा- “मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। चाहे पूरा विपक्ष एकजुट हो मेरा बाल बांका नहीं कर सकता।” स्वतंत्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर CJP ने शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने में 3 घंटे प्रदर्शन किया।

हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ। गिरफ्तारी से पहले मीडिया से कहा था- मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता गिरफ्तारी से पहले स्वतंत्र जेवर से निकलकर बुलंदशहर होते हुए दिल्ली जा रहा था। तभी उसने हसनपुर में रुककर मीडिया से करीब 3 मिनट तक बात की। स्वतंत्र ने कहा- "चाहे ट्रंप आ जाएं या नेतन्याहू आ जाएं।

या राहुल गांधी समेत पूरा विपक्ष सड़क पर आ जाए, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मैं तो सनातन के लिए काम करता हूं।" पढ़ें पूरी खबर… मारपीट मामले में पीड़ित, आरोपी और दिल्ली पुलिस का पक्ष.... 1.

पीड़ित पक्ष- संजय कुमार/नीशू आजाद CJP कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार 23 जून को जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान घायल हुए थे। संजय की शिकायत पर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में केस दर्ज हुआ। नीशू का आरोप है कि उनके पिता का सिर फोड़ा गया और डेढ़ महीने बाद भी पुलिस ने पर्याप्त कार्रवाई नहीं की। 2.

आरोपी- स्वतंत्र भारद्वाज स्वतंत्र भारद्वाज ने एक वायरल पॉ

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।