स्वतंत्र भारद्वाज कैसे घिरा? पुलिस ने दबोचा, लगा SC-ST Act, चिराग ने बढ़ाई मुश्किलें
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता के साथ हुई मारपीट का मुद्दा शुक्रवार (4 सितंबर 2026) को दिनभर गरमाया रहा. आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के कबूलनामे के बाद दिल्ली पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया.
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि स्वतंत्र भारद्वाज पर आपराधिक डराने-धमकाने की धारा जोड़ी गई है. उन्होंने कहा, दिल्ली पुलिस ने निशु के पिता संजय जी की पहले से दर्ज FIR में गुंडे स्वतंत्र भारद्वाज पर SC/ST एक्ट के तहत आरोप लगाए हैं. इसमें जान से मारने की धमकी देने के लिए BNS की धारा 351(3) भी जोड़ी गई है.'
उन्होंने कहा, 'जल्द ही स्वतंत्र भारद्वाज पर हत्या की कोशिश या गैर-इरादतन हत्या की कोशिश की धारा भी जोड़ी जाएगी. हमारे वकील अभी पुलिस स्टेशन में हैं और पुलिस से उनके वादे को पूरा करने के लिए फॉलो-अप कर रहे हैं.
वह उन्हें गंभीर चोट पहुंचाने वाली धारा भी जोड़ने के लिए मना रहे हैं ताकि मामला और सख्त हो सके.' मामले नाम आने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि उनका स्वतंत्र भारद्वाज से कोई संबंध नहीं है.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मामले में स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ आधिकारिक शिकायत की है. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग की. निशु के पिता संजय आजाद पर 23 जून 2026 को हमला हुआ था.
इस मामले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने जब से इस खुलेआम ये कबूला कि उसी ने ये अपराध किया है तो पुलिस एक्शन को लेकर देशभर में राजनीति गरमा गई है. स्वतंत्र भारद्वाज का क्लिप 3 सितंबर 2026 वायरल हुआ, जिसके बाद निशु को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का साथ मिला.
इसके बाद 4 सितंबर को CJP के नेता दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे. निशु आजाद ने राहुल गांधी से मांगी मदद इस मामले देशभर में चर्चा इसलिए और ज्यादा होने लगी क्योंकि आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने वीडियो में बीजेपी ने बड़े नेताओं से संरक्षण मिलने की बात कही थी.
उसने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
📡 स्रोत: ABP Live