राजनीति

स्वतंत्र निशु विवाद: कांग्रेस-CJP में क्रेडिट की होड़ ! सौरव दास ने क्या कहा?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
स्वतंत्र निशु विवाद: कांग्रेस-CJP में क्रेडिट की होड़ ! सौरव दास ने क्या कहा?

स्वतंत्र भारद्वाज मामले में अब क्रेडिट को लेकर सियासी बयानबाजी नजर आने लगी है. इस मुद्दे पर कांग्रेस और सीजेपी दोनों मुखर नजर आ रही है. ऐसे में सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने अपना रुख साफ करते हुए एक पोस्ट एक्स पर किया है.

इसमें कहा गया कि हम क्रेडिट लेने के भूखे नहीं हैं, लेकिन प्लीज इस ट्वीट और राहुल गांधी के ट्वीट के समय को देख लीजिए. हम सब मिलकर काम कर रहे हैं. इसलिए इन बातों को लेकर असुरक्षित महसूस न करें. निशु और संजय जी की मदद करने वाले हर व्यक्ति को बराबर क्रेडिट मिलना चाहिए.

सौरव दास का ये बयान उन प्रतिक्रियाओं पर आया है, जिसमें सीजेपी और कांग्रेस को उनके समर्थक क्रेडिट दे रहे थे. इसके अलावा सौरव ने एक अन्य पोस्ट में कहा, 'हम क्रेडिट जीवी नहीं है. आइए इस बकवास को बंद करें. इससे असुरक्षा की भावना झलकती है.

निशु और उनके पिता संजय जी की मदद करने वाले हर एक व्यक्ति को बराबर श्रेय मिलना चाहिए. इस मुश्किल समय में युवाओं के साथ खड़े हर व्यक्ति की तारीफ होनी चाहिए.

आइए न्याय के मुद्दे से ध्यान हटाकर श्रेय लेने जैसी बातों पर उतरकर इतना नीचे न गिरें. समझदारी दिखाएं. अपने मकसद पर ध्यान दें. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गुंडों की गिरफ्तारी अभी बाकी है. चार्जशीट दाखिल होनी है. ट्रायल अभी होना है. अभी लंबा रास्ता तय करना है. एकजुट रहें.

अब सवाल यह है कि क्या बीजेपी मंत्रियों ने अपराधियोंको गैर कानूनी तरीके से छुड़ाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया?' Folks, we are not credit-jeevis. Let us stop with this nonsense. It looks very insecure. EACH and EVERY person who helped Nishu and her father Sanjay ji deserves equal credit.

EVERY person standing with the youth deserves equal praise in these dangerous times. Let s not stoop so Saurav Das (@SauravDassss) September 4, 2026 <p style="text-align: justif

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।