Swachh Vayu Survey 2026: स्वच्छ हवा में इंदौर का दूसरा स्थान, मेयर और कमिश्नर को दिल्ली में मिला पुरस्कार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Swachh Vayu Survey 2026: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण ( Swachh Vayu Survey 2026 ) में इंदौर देशभर में ( Indore Clean Air Ranking 2026 ) दूसरे स्थान पर रहा। स्वच्छता के बाद इंदौर ने प्रदूषण नियंत्रण पर भी अच्छा काम किया है। दिल्ली ( Delhi ) में सोमवार, 7 सितंबर 2026 को ( Clean Air Survey India 2026 ) आयोजित कार्यक्रम में इंदौर ( Indore News ) के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ( Mayor Pushyamitra Bhargava ) और निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ( Municipal Commissioner Kshitij Singhal ) को पुरस्कृत किया गया।
नई दिल्ली स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन के गंगा ऑडिटोरियम में विशेष समारोह आयोजित किया गया। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ( Union Minister for Environment, Forest and Climate Change Bhupender Yadav ) ने रविवार को सर्वेक्षण के परिणामों की औपचारिक घोषणा की थी।
नगर निगम के अनुसार, शहर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग स्तर पर कई कदम उठाए गए। इनमें सड़क से उड़ने वाली धूल को कम करने, निर्माण गतिविधियों से निकलने वाले मलबे के निपटान और परिवहन व्यवस्था को पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें: Sagar Sharab Death Case: सागर में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, जहरीली शराब पीने से अब तक 15 मौतें, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती ऐसे स्वच्छ हुई इंदौर (Indore) की हवा सड़कों की सफाई के लिए मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों का इस्तेमाल बढ़ाया गया।
शहर में ग्रीन बेल्ट और हरित क्षेत्र विकसित करने पर जोर दिया गया। निर्माण और डिमोलिशन से निकलने वाले मलबे को वैज्ञानिक तरीके से निपटाने की व्यवस्था पर काम किया गया। निर्माण मलबे के ज्यादा से ज्यादा हिस्से को रिसाइकिल कर दोबारा इस्तेमाल करने की दिशा में प्रयास किए गए। सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ाने की दिशा में भी काम किया गया।
यह भी पढ़ें: BJP MLA Rameshwar Sharma Controversy: 'काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो', बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर गरमाई सियासत; कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब
📡 स्रोत: NewsData.io