अपराध

Sweden के School में तलवार से हमला, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Sweden के School में तलवार से हमला, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

मध्य स्वीडन के एक स्कूल में शुक्रवार को तलवार लेकर घुसे एक हमलावर ने कम से कम तीन लोगों को घायल कर दिया, जिनमें से एक की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शहर प्रशासन ने बताया कि यह हमला राजधानी स्टॉकहोम के उत्तर-पश्चिम में स्थित फागरस्टा शहर के ब्रिनेल स्कूल में हुआ। हमलावर के ऐसा करने के मकसद के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। वास्टमानलैंड काउंटी (जिसमें फागरस्टा भी शामिल है) के प्रेस अधिकारी एरिक बर्गमैन ने बताया कि दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।

बर्गमैन ने कहा कि शुक्रवार को अपर सेकेंडरी स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं और वहां लगभग 400 से 500 छात्र मौजूद थे। पुलिस प्रवक्ता पेले वामस्टैड ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। वामस्टैड ने कहा कि अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएंगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।