खेल

T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए कम गेंदों में शतक पूरा करना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है.

भारत की बात करें तो रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो उन्हें खास क्लब में शामिल करता है. रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़ा था. उनकी इस पारी में आक्रामक बल्लेबाजी की शानदार झलक देखने को मिली थी.

हालांकि, यह रिकॉर्ड दुनिया का सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक नहीं है, क्योंकि कई बल्लेबाज इससे भी कम गेंदों में सेंचुरी लगा चुके हैं. इसके बाद युवा अभिषेक शर्मा ने भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का परिचय दिया. उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 37 गेंदों में शतक पूरा किया.

इस पारी के साथ अभिषेक भारत के लिए सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए.

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप में दूसरे राउंड का शेड्यूल सामने आया, जानें भारत कब-कब खेलेगा? भारत के लिए सबसे तेज T20I शतक

रोहित और अभिषेक की ये पारियां इसलिए भी खास हैं क्योंकि दोनों ने बेहद कम गेंदों में तीन अंकों का आंकड़ा पार किया. रोहित ने 35 गेंदों में शतक लगाया था, जबकि अभिषेक ने 37 गेंदों में यह कारनामा किया. सचिन के नाम सबसे ज्यादा नर्वस नाइंटीज

वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और दिलचस्प रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. मास्टर ब्लास्टर अपने लंबे करियर में कई बार शतक के बेहद करीब पहुंचकर आउट हुए. वह इंटरनेशनल क्रिक

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।