तहसील दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं,
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शाहजहांपुर में तहसील सदर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पांच का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस और जनता दर्शन सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादी को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने, शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित करने तथा जियो-टैग फोटो के साथ निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को वास्तविक समस्या मानकर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ समाधान किया जाए।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर अतुल कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
सभी शिकायतों को सुनना और त्वरित समाधान देना समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। जब कोई समस्या उत्पन्न हो, तो शांतिपूर्ण संवाद, कानूनी मार्ग और अधिकारियों के सहयोग से निवारण संभव है। यह पहल हमें सिखाती है कि सहानुभूति और जवाबदेही से हम सामूहिक कल्याण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।