टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, मरीज की हालत स्थिर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में लगातार अपडेट आ रहे हैं. पुलिस ने अबतक 10 लोगों की गिरफ्तारी कर ली है. वहीं अब घायल उमेश चौहान के शरीर से गोली निकाल ली गई थी. उनकी KEM अस्पताल में सर्जरी हुई.
वो ICU में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है.
अस्पताल प्रशासन की ओर से 21 अक्टूबर 2026 को जारी मेडिकल अपडेट के मुताबिक, बुधवार सुबह 8 बजे सर्जरी कर उनके शरीर से गोली निकाल दी गई.
कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी (CVTS) ऑपरेशन थिएटर में जनरल एनेस्थीसिया देकर गोली निकाली गई. ऑपरेशन CVTS विभाग के प्रमुख डॉ. उदय एकनाथ जाधव और सर्जरी विभाग के यूनिट प्रमुख डॉ. राम प्रजापति ने किया.
डॉक्टर्स की निगरानी में टाइगर श्रॉफ
प्रक्रिया पूरी होने के बाद उमेश चौहान को पोस्ट-ऑपरेटिव निगरानी और मॉनिटरिंग के लिए ESR इंटेंसिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया.
अस्पताल के मुताबिक, उमेश चौहान ने सर्जरी को अच्छी तरह सहन किया.
फिलहाल उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेत स्थिर हैं और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं.
बता दें कि रविवार रात को जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर जा रहे थे.
तभी तीन बाइक सवार ने टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हमला कर दिया. टाइगर पर 7 राउंड फायरिंग हुई. इस फायरिंग में दो लोग घायल हुए. टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और दूसरे फैन उमेश चौहान. दोनों का इलाज चल रहा है. टाइगर श्रॉफ सेफ है.
वो इस हमले में बाल-बाल बचे.
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस धमाका: 300 करोड़ क्लब में 'जेलर 2' की एंट्री, रजनीकांत की फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड
टाइगर पर किए गए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. बिश्नोई गैंग ने कहा कि उन्होंने टाइगर को समझाया था. लेकिन टाइगर श्रॉफ सम
📡 स्रोत: ABP Live Film