टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से 3 आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 20, नई दिल्ली: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी करने वाले तीन लोगों को सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर 15 मिनट तक चलाये गए अभियान के बाद एक ट्रेन से पकड़ लिया गया। जिसके बाद कल देर शाम टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए कोटा के MBS अस्पताल ले जाया गया।
माना जा रहा है कि तीनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। कोटा की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि बिहार के बेगूसराय के रहने वाले रितिक उर्फ रोशन और हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले रेहान समेत तीन लोगों को पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे से पकड़ा गया। कोटा नगर पुलिस ने उन तीनों को मुंबई पुलिस की एक टीम को सौंप दिया, जिसने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और मुंबई में ट्रांजिट रिमांड के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।गिरफ्तार किए गए तीन हमलावरों में से दो ने टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच से छह गोलियां चलाई थीं।
तीनों संदिग्धों के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। वहीं इस मामले में अमेरिका से कथित तौर पर गिरोह चलाने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित प्रमुख संदिग्ध के रूप में सामने आया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी रेहान, अनिल पंडित के संपर्क में था जो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का कथित सहयोगी माना जाता है।
इसी गिरोह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस घटना की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर नजदीक से कई राउंड गोलीबारी की गई, लेकिन गनीमत रही कि 36 वर्षीय अभिनेता को मामूली चोटें ही आई, हालांकि इस गोलीबारी में उनके ड्राइवर को चोटें आईं।
FILE PHOTO