अपराध

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में रेहान के बचपन के दोस्त समीर से पूछताछ, मां बोलीं मेरा बेटा बेगुनाह है

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में रेहान के बचपन के दोस्त समीर से पूछताछ, मां बोलीं मेरा बेटा बेगुनाह है

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में सोनीपत से एक और नाम सामने आया है. पुलिस ने रेहान के बचपन के दोस्त समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है.

बताया जा रहा है कि समीर और रेहान पहले भी अवैध हथियार के एक मामले में जेल जा चुके हैं.

वहीं, समीर के परिवार का कहना है कि उनका बेटा इस मामले में निर्दोष है.

रोती हुई मां ने बेटे की बीमारी का हवाला देते हुए उसके लिए इंसाफ की मांग की है.

परिवार का दावा है कि जेल से बाहर आने के बाद समीर की रेहान से कोई मुलाकात नहीं हुई.

रेहान के बचपन के दोस्त पूछताछ

पुलिस ने समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है.

जानकारी के मुताबिक, समीर और रेहान बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों पहले अवैध हथियार के एक मामले में जेल जा चुके हैं. हालांकि, इस मामले में समीर की भूमिका को लेकर अभी पुलिस की जांच जारी है.

मां बोलीं मेरा बेटा बेगुनाह है

दूसरी तरफ, समीर के परिजन उसके निर्दोष होने का दावा कर रहे हैं. समीर की मां अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए रो पड़ीं.

मां मंजु का कहना है कि उनके बेटे का इस मामले में कोई दोष नहीं है. उन्होंने बताया कि समीर की एक किडनी नहीं है और उसका इलाज चल रहा है. परिवार के मुताबिक, 18 अक्टूबर को पुलिस समीर को घर से लेकर गई थी.

मां का कहना है कि समीर और रेहान बचपन में साथ रहते थे, लेकिन काफी समय से दोनों एक दुसरे से दुर रहते है.परिवार का दावा है कि जेल से बाहर आने के बाद समीर, रेहान से कभी नहीं मिला.

समीर की मौसी का बयान वहीं समीर की मौसी बबली ने भी उसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह 11वीं कक्षा में पढ़ता है और काफी दिन से किडनी का इलाज चल रहा है.समीर स्कूल से आने के बाद वह पूरा दिन घर पर ही रहता था और बाहर ज्यादा नहीं निकलता था.परिवार का कहना है कि समीर के पास मोबाइल फोन भी नहीं है और घर पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहता है.अब इस पूरे मामले में पुलिस की पूछताछ के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

<p style="text-align: j

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

हिंसा के चक्र को तोड़ने के लिए हमें संवाद और कानून की शक्ति पर भरोसा करना चाहिए। जब परिवार में विवाद हो, तो पहले शांतिपूर्ण वार्ता और मध्यस्थता का सहारा लें; यदि आवश्यक हो तो न्यायालय की सहायता लें। अपराध की जड़ अक्सर असहायता और गलत सूचना में होती है—साक्षरता, जागरूकता और सामाजिक समर्थन से हम इसे मिटा सकते हैं। पीड़ितों के प्रति सहानुभूति रखें और न्याय के साथ साथ पुनर्वास की दिशा में कदम बढ़ाएँ।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।