अपराध

टाइगर श्रॉफ केस: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सलमान खान के घर भी हुई थी रेकी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टाइगर श्रॉफ केस: दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सलमान खान के घर भी हुई थी रेकी

टाइगर श्रॉफ केस में नया मोड़ आ गया है. दिल्ली पुलिस ने दो महिला कुरियर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

वहीं, यह भी खुलासा हुआ है कि तीन आरोपियों ने अभिनेता सलमान खान के घर की भी रेकी की थी. सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के निशाने पर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी थे.

सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने वहां पुलिस की तैनाती देखी, जिसके बाद वे वहां से लौट आए.

इन आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत निवासी कुनाल और सुमित के अलावा उत्तर प्रदेश की राधा और बबीता शामिल हैं.

महाराष्ट्र पुलिस की सीआईडी, मुंबई की टीम ने अदालत से अनुमति लेकर चारों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया. इसके बाद मुंबई पुलिस को आरोपियों की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड भी मिल गई.

पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुनाल की भूमिका अहम बताई जा रही है. वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था.

टाइगर श्रॉफ केस में नया मोड़

बताया गया है कि हरसाना गांव में रहने वाले एक दोस्त के जरिए उसकी मुलाकात अनिल पंडित से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच एक एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए बातचीत होने लगी.

जांच के मुताबिक, अनिल पंडित के निर्देश पर कुनाल अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस लेकर आया था. करीब दो महीने पहले उसकी मुलाकात राधा से हुई थी.

कुनाल ने उसे अपनी गतिविधियों के बारे में बताया और बाद में हथियार लेकर मुंबई जाने के लिए तैयार किया. 15 अक्टूबर को कुनाल, राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचा.

बताया गया है कि पिस्टल राधा के बैग में रखी थी.

यात्रा के दौरान कुनाल एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए संपर्क में रहा और अनिल पंडित के निर्देश उन तक पहुंचाता रहा.

पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर को राधा और बबीता मुंबई के दादर स्टेशन पर उतरीं और एक होटल में ठहरीं.

उसी दिन सुबह करीब 11 बजे एक नाबालिग लड़का होटल के पास राधा से बैग लेकर चला गया.

सलमान खान के घर रेकी

जांच में बैग में रखे हथियार को फायरिंग की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है.

जांच के अनुसार, 18 अक

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।