टाइगर श्रॉफ केस के बाद रणबीर-कार्तिक के फुटबॉल खेलने पर लगी रोक! हमले के बाद उठाया बड़ा कदम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हाल ही में हुए जानलेवा हमले के बाद बॉलीवुड में दहशत का माहौल है. टाइगर पर हमले के बाद कई बड़े स्टार्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
वहीं इसके बाद 'ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब' (ASFC) ने भी एक बड़ा फैसला लिया है.
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अगले आदेश तक इस इस फुटबॉल क्लब ने अपने संडे को होने वाले मैचों को रोक दिया है.
बता दें कि टाइगर के अलावा इन फुटबॉल सेशन में कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर और अभिषेक बच्चन जैसे मशहूर स्टार्स भी हिस्सा लेते थे. वो भी अब इस हमले के चलते फुटबॉल मैदान में नहीं उतर पाएंगे.
'ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब' ने रोके अपने मैच
ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब ने अपने संडे सेशन पर रोक लगाई है.
बता दें कि बीते संडे यानी कल 25 अक्टूबर को भी संडे सेशन का आयोजन नहीं हो सका.
ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब के मालिक बंटी वालिया ने बताया कि फुटबॉल के सभी ट्रेनिंग सेशन रोक दिए हैं. बंटी ने इस मामले में बात करते हुए बताया कि हमें पहले पुलिस से संपर्क करना होगा.
जरूरी सुरक्षा इंतजाम तक मैच दोबारा शुरू नहीं किए जाएंगे.
ASFC के एक सूत्र ने भी 'मिड-डे' को इस मामले में जानकारी दी.
सूत्र ने कहा, '25 अक्टूबर के प्रैक्टिस मैच को बंटी वालिया ने कैंसिल कर दिया था.
उन्होंने कहा कि जब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हो जाते तब तक अगले मैचों का ऐलान नहीं किया जाएगा. इस क्लब में रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन शामिल हैं. हमारी प्रायोरिटी पर सभी की सिक्योरिटी है.'
अब तक 11 आरोपी अरेस्ट
बता दें कि टाइगर श्रॉफ 18 अक्टूबर की शाम को जुहू के पुष्पा नरसी पार्क के पास फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी कार से रवाना हो रहे थे.
उनकी गाड़ी पर तब तीन में से एक हमलावर ने सात राउंड फायरिंग की. दूसरे की बंदूक जाम होने के कारण चल नहीं पाई. एक अन्य आरोपी बाइक पर बैठा हुआ था. हमले में टाइगर सुरक्षित बच गए.
जबकि उनका ड्राइव और और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था. मामले में अब तक टोटल 11 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है.
📡 स्रोत: ABP Live Film