अपराध

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में 5 राउंड फायरिंग, एक्टर सुरक्षित:लॉरेंस गैंग ने कहा- जो सलमान के साथ काम करेगा, उसका यही अंजाम होगा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में 5 राउंड फायरिंग, एक्टर सुरक्षित:लॉरेंस गैंग ने कहा- जो सलमान के साथ काम करेगा, उसका यही अंजाम होगा

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग हुई है। जुहू में बाइक सवारों ने उन पर 5 राउंड फायरिंग की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ अपनी कार से फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे। जब वह जुहू के पुष्पा पार्क इलाके के पास पहुंचे तो वहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जमा थी। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग वहां पहुंचे।

हमलावरों ने बिना किसी कहासुनी के अचानक टाइगर की गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अचानक हुए इस हमले में टाइगर के ड्राइवर और पास में मौजूद एक ऑटो-रिक्शा वाले को भी गोलियां लगी हैं। घटना के तुरंत बाद घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया। मुंबई पुलिस का कहना है कि टाइगर सुरक्षित हैं।

हमलावरों की तलाश की जा रही है। टाइगर पर हमले का यह वीडियो वायरल है… लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित और हरमन संधू ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। पोस्ट में लिखा है- हमने इसे समझाया था, इसको समझ नहीं आया।

आज हमने इसको सही से समझा दिया है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो हमारी बात नहीं सुनेगा, या सलमान के साथ काम करेगा.

अगला नंबर उसी का होगा। फायरिंग की वजह साफ नहीं, CCTV खंगाल रही पुलिस हमला क्यों हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की बाइक का नंबर और उनकी पहचान की जा सके। पुलिस चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है।

4 साल में सलमान समेत 7 स्टार्स पर फायरिंग कौन है लॉरेंस, 700 से ज्यादा शूटर्स, विदेशों से मंगाते हैं हथियार लॉरेंस का जन्म 12 फरवरी 1993 में पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। उसके पिता पुलिस कॉन्स्टेबल थे। मां ने लॉरेंस नाम लिखा था। पुलिस रिकॉर्ड में लॉरेंस का नाम सतविंदर सिंह है। लॉरेंस गैंग का नेटवर्क दुनिया भर में फैला हुआ है।

कहा जाता है कि उसके गिरोह में 700 से ज्यादा शूटर्स हैं, जिनमें 300 से ज्यादा पंजाब से जुड़े हैं। इसके गुर्गे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से काम करते हैं। जैकी श्रॉफ के बेटे, नाना एयर वाइस मार्शल थे टाइगर श्रॉफ एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। उनके नाना एयर वाइस मार्शल रंजन दत्त वीर चक्र पुरस्कार विजेता थे।

उन्होंने बेल्जियम की एक महि

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में फायरिंग की घटना एक अभिनेता के प्रति हिंसा को दर्शाती है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सार्वजनिक सुरक्षा और सेलिब्रिटी सुरक्षा के मुद्दों को उजागर करती है, और मीडिया एवं जनता में चिंता पैदा करती है। यदि ऐसे हमले सामान्य हो जाएँ तो आम जनता को भीड़ में घूमने या सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेने से हिचकिचाहट हो सकती है, और समाज में अपराध और असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

हिंसा का कोई समाधान नहीं होता; संघर्षों का सामना संवाद, कानूनी मार्ग और सहानुभूति से करना चाहिए। जब भी किसी को खतरा महसूस हो, तुरंत पुलिस और चिकित्सा सहायता बुलाएँ, और शांतिपूर्ण मध्यस्थता की कोशिश करें। समाज में आपसी सम्मान और सहिष्णुता को बढ़ावा देने से ऐसी घटनाएँ घटेंगी। पीड़ित और उनके परिवार को हमारी संवेदना है; हमें मिलकर एक सुरक्षित, न्यायसंगत समाज की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।