तकनीक और मेहनत लाई रंग, सोशल मीडिया ने बदली 7वीं फेल किसान की किस्मत, खेती से कर रहा तगड़ी कमाई

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के किसान सुखलाल सपकाड़े ने सोशल मीडिया और अन्य किसानों से मिली जानकारी के आधार पर मिक्स खेती शुरू की है. सातवीं कक्षा तक पढ़े सुखलाल अब अपनी चार एकड़ जमीन पर भिंडी, बैंगन जैसी सब्जियां उगाकर अच्छी आमदनी कर रहे हैं और पांच लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP