व्यापार

तकनीकी काम के चलते 5 ट्रेनों के रूट में बदलाव:1 अक्टूबर से सूबेदारगंज-भगत की कोठी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
तकनीकी काम के चलते 5 ट्रेनों के रूट में बदलाव:1 अक्टूबर से सूबेदारगंज-भगत की कोठी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

जोधपुर मंडल में रेलवे में तकनीकी कार्य के चलते 5 ट्रेनों के संचालन मार्ग में बदलाव किया जाएगा। वहीं, त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए सूबेदारगंज से भगत की कोठी के बीच 1 अक्टूबर से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होगा। दरअसल, पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दानापुर मंडल के राजेंद्रपुल, हाथीदा अपर टॉल जंक्शन, रामपुर डुमरा और सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों पर तकनीकी काम किया जा रहा है।

इसके चलते कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। मार्ग परिवर्तित ट्रेन (प्रारंभिक स्टेशन से) सूबेदारगंज-भगत की कोठी के बीच 1 अक्टूबर से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन त्योहारों में घर लौटने और सफर पर निकलने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त सीटों का इंतजाम किया है।

सूबेदारगंज से भगत की कोठी के बीच 1 अक्टूबर से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। द्विसाप्ताहिक यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 18-18 फेरे लगाएगी और जोधपुर-जयपुर से लेकर आगरा,मथुरा और इटावा तक के यात्रियों को सीधी अतिरिक्त रेल सुविधा देगी। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 04193 सूबेदारगंज-भगत की कोठी फेस्टिवल स्पेशल 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 18 ट्रिप प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को संचालित होगी।

यह ट्रेन सूबेदारगंज से शाम 7.25 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5.40 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04194 भगत की कोठी-सूबेदारगंज फेस्टिवल स्पेशल 2 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक 18 ट्रिप प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। भगत की कोठी से यह ट्रेन रात 8.40 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 7.30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

जोधपुर से जयपुर, आगरा और इटावा तक जुड़ेंगे प्रमुख स्टेशन सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर,दौसा,बांदीकुई,राजगढ़,अलवर,मथुरा,आगरा कैंट,फतेहाबाद,इटावा,गोविंदपुरी और फतेहपुर स्टेशनों पर रहेगा।

एसी से जनरल तक 20 कोच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे। इनमें 7 एसी थ्री-टियर,7 स्लीपर,4 सामान्य श्रेणी,1पॉवर कार तथा 1 गार्ड डिब्बा शामिल हैं। इस कोच संरचना से अलग-अलग श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ और सीटों का विकल्प उपलब्ध होगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।