मनोरंजन

'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड

यश 4 सालों के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. वो इन दिनों फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसके जरिए वो पहली बार कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं.

फिल्म का ट्रेलर और टीजर रिलीज किया जा चुका है और एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसे आज तीन दिन हो चुके हैं. ऐसे में इन तीन दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर ली है. अब तो इसने कई फिल्मों को पछाड़ 2026 का बड़ा रिकॉर्ड भी सेट कर दिया है. चलिए बताते हैं इसके बारे में...

'टॉक्सिक' ने तीन दिनों में कितना कमाया? यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने तीन दिनों में बंपर कमाई की है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के पहले दिन 8 घंटे में ही 91 हजार से ज्यादा टिकट्स बिक गए थे और इसने 4.36 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. ब्लॉक सीट के साथ ही ये आंकड़ा 9.47 करोड़ हो चुका था.

वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ दिया था. इसने 10.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. ब्लॉक सीटों के साथ 18.28 करोड़ रहा. सनी देओल की बॉर्डर 2 के एडवांस बुकिंग के कलेक्शन बिना ब्लॉक सीटों के साथ 12.5 करोड़ और ब्लॉक सीटों के साथ 17.5 करोड़ का बिजनेस किया था.

यह भी पढ़ें: 'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना अब फिल्म ने तीसरे दिन भी बंपर कमाई की.

सैकनिल्क के अनुसार, रात 8.30 बजे तक 'टॉक्सिक' ने बिना ब्लॉक सीट के 21.77 करोड़ और ब्लॉक सीट के साथ 30.49 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. इसके अभी तक 555328 टिकट्स बिक चुके हैं और फिल्म को ऑल ओवर इंडिया में 13591 शोज मिले हैं. 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म

इसके साथ ही यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग की कमाई के बाद बड़ा रिकॉर्ड भी बना

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।