मनोरंजन

'टॉक्सिक' के बवंडर में मलयालम फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'टॉक्सिक' के बवंडर में मलयालम फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का कब्जा जारी है. फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी और इसी के साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी ध्वस्त कर दिए. फिल्म ने पहले दिन कन्नड़ और हिंदी में जबरदस्त कमाई की. वहीं, मलयालम में इसकी सबसे कम कमाई रही है. क्योंकि वहां पर नवीन पॉली की ओणम रिलीज का जलवा बरकरार है.

मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' के आगे 'टॉक्सिक' का भी बवंडर नहीं चल पाया और इसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है. मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है.

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6वें दिन 7.90 करोड़ का बिजनेस किया, जो कि मंगलवार के जितनी कमाई के बराबर रही.

बुधवार को इसकी ऑक्यूपेंसी भी 82 फीसदी दर्ज की गई, जिसके बाद फिल्म का 6 दिनों का इंडिया नेट कलेक्शन 43.55 करोड़ रहा. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के पार 109.89 करोड़ पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: Toxic का भौंकाल, बनी दूसरी बिगेस्ट 'ए' रेटेड ओपनर फिल्म, तोड़ा 'सालार' का रिकॉर्ड

सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली तीसरी मलयालम फिल्म बनी कोईमोई के अनुसार, 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रच दिया है.

मलयालम की कुछ ही फिल्में हैं, जिन्होंने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी है. इसमें ज्यादातर फिल्में मोहनलाल की रही हैं. ऐसे में नवीन पॉली की इस फिल्म ने 100 करोड़ कमा लिए हैं.

इसने वर्ल्डवाइड 6 दिनों में 100 करोड़ कमाए, जिसके बाद ये तीसरी सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली मलयालम फिल्म बन चुकी है. इसमें 'एल 2 एम्पुरान' पहले और 'दृश्यम 3' दूसरे नंबर पर है. <img src="https://www.koimoi

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।