मनोरंजन

टॉक्सिक' में छोटे रोल में छा गईं संजीदा शेख, बोलीं- 'उम्मीद नहीं थी...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टॉक्सिक' में छोटे रोल में छा गईं संजीदा शेख, बोलीं- 'उम्मीद नहीं थी...'

अभिनेत्री संजीदा शेख इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. शनिवार को अभिनेत्री ने फिल्म में अपने किरदार को मिल रही सराहना के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया.

एक्ट्रेस ने यश की फिल्म में काफी छोटा रोल प्ले किया है लेकिन फिर भी उन्होंने स्क्रीन पर आते ही सारी लाइमलाइट चुरा ली है. संजीदा ने कहा शुक्रिया अभिनेत्री संजीदा शेख ने इंस्टाग्राम पर फिल्म में अपने द्वारा निभाए गए किरदार की कुछ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए.

इस पोस्ट के जरिए अभिनेत्री ने शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि छोटे से किरदार दर्शकों में इतना प्रभाव डालेगा. अभिनेत्री ने लिखा, "एक कलाकार के तौर अपने काम का सबसे मजेदार हिस्सा वो किरदार निभाना है, जो आपको चुनौती दें.

फिल्म टॉक्सिक ने मुझे एक ऐसा अनोखा रोल निभाने का मौका दिया, जो मेरी असल जिंदगी से बहुत अलग है और शायद इसी वजह से मुझे इसे करने में बहुत मजा भी आया." अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म में छोटी सी मौजूदगी बड़ा प्रभाव डालेगी और दर्शकों से ढ़ेर सारा प्यार मिलेगा.

उन्होंने लिखा, "बिना किसी उम्मीद के इस फिल्म में आई थी, लेकिन फिल्म में मेरी छोटी सी मौजूदगी को इतना प्यार मिलने से मैं बहुत खुश हूं. मेरे सफर में साथ देने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया. मैं वादा करती हूं कि आगे भी ऐसे ही रोल करती रहूंगी जो सबको चौंकाते रहेंगे."

ये भी पढ़ें: सनी देओल को आप मुसलमान क्यों नहीं देख सकते? 'बंटवारा 1947' के पिटने से हैरान शबाना आजमी छोटे रोले में छाई संजीदा

अभिनेत्री संजीदा शेख फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में एक विशेष कैमियो रोल में नजर आ रही हैं. फि

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।