विदेश

'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'टॉक्सिक' एडवांस बुकिंग: नॉर्थ अमेरिका में यश की धूम, कर ली इतनी कमाई

साउथ सुपरस्टार यश की 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को रिलीज हो रही है. फिल्म की अमेरिका में एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. अमेरिका में एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 120K डॉलर का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है. अमेरिका में हुई इतनी एडवांस बुकिंग

वेंकी बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, फिल्म ने अमेरिका में 204 लोकेशन्स पर 589 शोज में 121,258 डॉलर की कमाई कर ली है. नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने 5,550 टिकट बेच दिए हैं. फिल्म हर दिन 10,000 डॉलर की सेल्स कर रही है. टेक्सास में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हुई है. फिल्म के टेक्सास में 1,984 टिकट बिके और 47,000 डॉलर की कमाई हुई.

फिल्म को अभी 157 शोज मिले. वहीं कैलिफोर्निया दूसरे नबंर पर है. कैलिफोर्निया में 888 टिकट बिके और 19,244 डॉलर की कमाई हुई. वहीं जॉर्जिया, वाशिंगटन, न्यू जर्सी में 4,000 डॉलर की कमाई हो गई है.

यूएस शोज में तेलुगू वर्जन सबसे आगे है. तेलुगू वर्जन के 3,052 टिकट बिक गए हैं और 66,896 डॉलर की कमाई हो गई है. वहीं कन्नड़ वर्जन ने 54,363 डॉलर की कमाई कर ली है. कन्नड़ वर्जन में फिल्म के 2,498 टिकट बिक गए हैं. नॉर्थ अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड में भी फिल्मक को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

फिल्म को लेकर काफी बज है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म से 100 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड ओपनिंग की उम्मीदें की जा रही हैं. अगर ऐसा हुआ तो 'रामायण' को मिलाकर ये यश की हैट्रिक हो सकती है. अब तक प्रभास के पास ये रिकॉर्ड है. प्रभास की 'आदिपुरुष', 'सालार', 'कल्कि 2898 एडी' और 'राजा साब' ने 100 करोड़ ओपनिंग की थी.

ये भी पढ़ें- 'विश्वनाथ एंड सन्स' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, बनी वेंकी की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

फिल्म में दिखेंगे ये स्ट

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।