मनोरंजन

'टॉक्सिक' ने हिंदी में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, राजामौली की RRR का तोड़ा रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'टॉक्सिक' ने हिंदी में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, राजामौली की RRR का तोड़ा रिकॉर्ड

Toxic Box office Collection In Hindi: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को भले ही सिनेमाघरों में नेगेटिव रिव्यू मिले हैं लेकिन फिल्म हिंदी में जबरदस्त कमाई कर रही है. ये एक के बाद एक रिकॉर्ड्स तोड़ रही है.

अब इस फिल्म ने एसएस राजामौली की फिल्म RRR का रिकॉर्ड तोड़ते हुए महज चार दिनों में ही हिंदी में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है. इतना ही नहीं, इसने 2026 का भी बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. चलिए बताते हैं फिल्म की कमाई. 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

यश ने फिल्म 'टॉक्सिक' के जरिए सिनेमाघरों में 4 साल के बाद कमबैक किया था. फिल्म को लेकर काफी बज था तो इसने पहले ही दिन 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली थी.

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 101.10 करोड़, दूसरे दिन 37.65 करोड़, तीसरे दिन 27.20 करोड़ का बिजनेस किया था. ऐसे में अब फिल्म चौथे दिन भी बेहतरीन कमाई कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 24.50 करोड़ कमा लिए हैं. इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 190.45 करोड़ पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' ने कन्नड़ में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बनी 5वीं ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'टॉक्सिक' ने हिंदी में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री इसी के साथ ही अगर 'टॉक्सिक' की बाकी भाषाओं की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की है.

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने हिंदी में 100 करोड़ से ज्यादा 114.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जबकि कन्नड़ में 43.40 करोड़, मलयालम में 2.05 करोड़, तमिल में 8.50 करोड़ और तेलुगु में 22 करोड़ का कलेक्शन किया है. 'टॉक्सिक' बनी 2026 की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म 'ट

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।