तालाब में डूबने से 2 भाइयों की मौत

बिलासपुर, 21 अगस्त 2026 बिलासपुर में गुरुवार शाम तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने पिता के साथ तालाब गए थे। बताया जा रहा है कि पिता बच्चों को तालाब के पास छोड़कर कुछ दूर मोबाइल पर बात करने लगे। इसी दौरान चार साल का बच्चा पानी में फिसलकर गहरे हिस्से में चला गया।
छोटे भाई को डूबता देख सात साल का बड़ा भाई उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। गहराई अधिक होने के कारण दोनों डूब गए। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। घटना के दौरान एक युवक की नजर तालाब में डूब रहे दोनों बच्चों पर पड़ी। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया।
आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में उतरकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला।