खेल

ताले नहीं तोड़े, कुंदे उखाड़कर स्कूल खंगाला; पीछे की खिड़की से सामान निकाल ले गए

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ताले नहीं तोड़े, कुंदे उखाड़कर स्कूल खंगाला; पीछे की खिड़की से सामान निकाल ले गए

सकतपुर स्थित हाईस्कूल में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को चोरी हो गई। चोर स्कूल से 66 व 43 इंच के दो टीवी, खेल का सामान आदि चुराकर ले गए। अन्य कीमती सामान की तालाश में उन्होंने स्कूल के तमाम कमरों के दरवाजों के कुंदे तोड़ डाले। हालांकि उन्हें कहीं कुछ नहीं मिला। हालांकि इस दौरान उन्होंने पूरे स्कूल को अस्तव्यस्त कर दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। स्कूल के प्राचार्य महेश नायक ने बताया कि चोरों ने एक भी गेट का ताला नहीं तोड़ा। बल्कि कुंदे को ही उखाड़ दिया। मेन गेट से लेकर तमाम अन्य कक्षों के अंदर खाना तालाशी लेने के लिए उन्होंने यही तरीका अपनाया। स्कूल के पीछे वाले हिस्से में एक खिड़की की ग्रिल भी टूटी मिली।

ऐसा लगता है कि चोरी का सामान इसी खिड़की के रास्ते पीछे खड़े अन्य साथियों को दिया गया होगा। सामने वाले रास्ते से सामान ले जाने में खतरा था। इसलिए उन्होंने खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरी का सामान ले जाने के लिए सुरक्षित रास्ता बनाया। संभवत: इसी रास्ते से वे भागे भी होंगे। सुबह आसपास के लोगों ने स्कूल के मेन गेट को खुला देखा।

इसके बाद पता चला कि स्कूल में चोरी हो गई है। अलमारी में रखे 1500 रुपए बच गए सामान की तलाश में चोरों ने स्कूल की तमाम अलमारियों को भी तोड़ दिया। इनमें स्कूल का रिकॉर्ड ही रखा हुआ था। इनमें से एक अलमारी में 1500 रुपए भी रखे थे। चोरों की नजर उन पर नहीं पड़ी। दरअसल कुछ दिन पहले स्कूल की एक पूर्व प्राचार्य ने स्कूली बच्चों के लिए यह पैसा दिया था।

यह पैसा जस का तस रखा हुआ मिला। प्राचार्य ने बताया कि बच्चों के खेल का सामान भी चोरी हुआ। पिछले साल ही इसे खरीदा गया था। हालांकि इसमें कुछ सामान स्कूल के पीछे पड़ा हुआ मिल गया। एक स्पीकर भी बाहर पड़ा मिला। संभवत: यह गिर गया होगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।