राजनीति

तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा-  'आप इसी तरह...'

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी.

विजय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं, जिससे आप इसी तरह देश की सेवा करते रहें.' वर्ष 2019 से देश के गृह मंत्री का पद संभाल रहे शाह गुरुवार को 62 साल के हो गए.

மாண்புமிகு ஒன்றிய உள்துறை மற்றும் கூட்டுறவுத் துறை அமைச்சர் திரு.அமித் ஷா அவர்களுக்கு இனிய பிறந்தநாள் நல்வாழ்த்துகள்! தாங்கள் நல்ல உடல்நலத்துடனும், நீண்ட ஆயுளுடனும் பணியாற்றிட எனது வாழ்த்துகள்!

Warm birthday wishes to the Hon ble Union Minister of Home Affairs and Cooperation, Thiru. Amit Shah Avl.

Wishing you a long life and good health in service to the nation. #CMJosephVijay

CMOTamilNadu (@CMOTamilnadu) October 22, 2026

तमिलनाडु सीएम के अलावा, पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेताओं ने गृह मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी.

नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

राष्ट्रहित के प्रति आपका अटूट समर्पण और संगठन को सशक्त बनाने में आपका योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के निरंतर सामर्थ्य की कामना करता हूं.'

पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने शाह को बधाई देते हुए एक्स पोस्ट में कहा, 'गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

उनकी प्रशासनिक समझ ने देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है.

मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन मिले,

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।