तमिलनाडु: घर-घर दूध पहुंचाने वाले विक्रेताओं ने दूध के दाम बढ़ाए

अगस्त 31, नई दिल्ली: तमिलनाडु के कोयंबटूर में दूध महंगा हो गया है। घर-घर दूध पहुंचाने वाले निजी विक्रेताओं ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने आविन (Aavin) के दूध खरीद रेट में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद निजी विक्रेताओं ने भी कीमतें बढ़ा दीं।
अब स्थानीय ग्राहकों को जो दूध पहले करीब 60 रुपये प्रति लीटर मिलता था, उसके लिए 66 से 70 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं।यानी उपभोक्ताओं पर सीधे 6 से 10 रुपये प्रति लीटर का अतिरिक्त बोझ पड़ा है। निजी विक्रेताओं ने बढ़ाए दूध के दाम कोयंबटूर में दूध महंगा होने से आम परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है।
एक ग्राहक ने कहा कि उनके घर दूध पहुंचाने वाले विक्रेता ने कीमत में 6 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की जानकारी दी। वह रोजाना एक लीटर दूध खरीदती हैं। अब उनका मासिक खर्च 1,800 रुपये से बढ़कर 1,980 रुपये हो जाएगा। कुछ इलाकों में दूध का भाव 60 से बढ़कर 70 रुपये प्रति लीटर हो गया है। फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर