राज्य

तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

23 अक्टूबर, नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बनने से तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 अक्टूबर को तूत्तुकुड़ी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, तेनकासी और विरुधुनगर जिलों में बहुत भारी बारिश की आशंका है।

वहीं, चेन्नई में 25 अक्टूबर को भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। राजधानी चेन्नई में पहले ही कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। एमजीआर नगर में 15.4 सेंटीमीटर, वडापलानी में 13.7 और सईदापेट में 12.9 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग ने आज शाम चेन्नई समेत कई जिलों और पुडुचेरी तथा कराईकल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है।

बारिश के कारण जलभराव, सड़कों पर फिसलन और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, समुद्र में जाने वाले मछुआरों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

फाइल फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।