अपराध

तमिलनाडु- तांत्रिक के पास 50 लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले:हिडन कैमरा से रिकॉर्डिंग की, डॉर्क वेब पर बेचता था; पुलिस ने अरेस्ट किया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026 👁️ 4 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
तमिलनाडु- तांत्रिक के पास 50 लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले:हिडन कैमरा से रिकॉर्डिंग की, डॉर्क वेब पर बेचता था; पुलिस ने अरेस्ट किया

तमिलनाडु के सलेम में पुलिस ने एक तांत्रिक को महिलाओं और नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में रविवार को अरेस्ट किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी विजयराजा (50) वाझापाड़ी के पास एक तंत्र-मंत्र केंद्र चलाता था। वह पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं और लड़कियों के वीडियो हिडन कैमरों से रिकॉर्ड करता था और उन्हें डार्क वेब पर बेच देता था।

आरोपी के पास से एक लैपटॉप बरामद किया गया जिसमें महिलाओं और स्कूली छात्राओं के 50 से अधिक वीडियो मिले। पुलिस के मुताबिक, कुछ महिलाओं को कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला पानी या प्रसाद देकर बेहोशी की हालत में उनके वीडियो बनाए गए। चंदा लेने पहुंची स्टूडेंट के साथ गंदी हरकत की कोशिश, तभी पकड़ा गया मामला तब सामने आया, जब विनायक चतुर्थी के लिए चंदा लेने पहुंची एक स्कूली छात्रा के साथ उसने कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

छात्रा ने डरकर अपने परिवार को जानकारी दी। इसके बाद परिजन और स्थानीय युवकों ने उसके ‘शनीश्वर’ नाम के केंद्र पर पहुंचकर उसे पकड़ने की कोशिश की। भीड़ को देखकर आरोपी ने परिसर में ताला लगाया और वहां से भाग गया। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे पास में छिपे होने की जानकारी मिलने पर पकड़ लिया और वाझापाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया।

बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री बंद हुई, काम छूटा तो बाबा बना पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले एक बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। उसके बंद होने के बाद उसने खुद को बाबा और तंत्र-मंत्र का जानकार बताना शुरू किया था। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि एक वेबसाइट ऐसे वीडियो के बदले उसे पैसे देती थी।

वह महिलाओं के वीडियो बनाकर उस वेबसाइट पर भेजता था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की जांच की जा रही है कि इस अपराध में कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क भी शामिल है या नहीं। आरोपी का मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं। जांच जारी है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… तेलंगाना में डॉक्टर की कार में जिंदा जलकर मौत: डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में रविवार को सड़क डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई।

हादसे में कार चला रहे डॉक्टर की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 7:15 बजे हैदराबाद-खम्मम हाईवे पर पिल्ललमार

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

इस घृणित घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि जब किसी भी प्रकार का शोषण या दुरुपयोग सामने आता है, तो हमें तुरंत कानूनी सहायता लेनी चाहिए और समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए। पीड़ितों के लिए सहानुभूति और समर्थन का माहौल बनाना ज़रूरी है, ताकि वे अपनी आवाज़ उठा सकें और न्याय प्राप्त कर सकें। समाज को मिलकर ऐसे अपराधों पर कड़ी नज़र रखनी चाहिए और शिक्षा, परामर्श और सख्त कानूनों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।