विदेश

तानाशाह किम जोंग से मुलाकात की चाहत पर ट्रंप को झटका, उत्तर कोरिया ने बैठक के लिए रखीं सख्त शर्तें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
तानाशाह किम जोंग से मुलाकात की चाहत पर ट्रंप को झटका, उत्तर कोरिया ने बैठक के लिए रखीं सख्त शर्तें

Trump Kim Jong Un meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की मुलाकात की चर्चा तेज हो गई है. राष्ट्रपति ट्रंप के संकेत के बाद साल के अंत तक दोनों की मुलाकात की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि यह इतना आसान नहीं होगा. मुलाकात के लिए उत्तर कोरिया ने अपनी शर्तें रख दी हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस साल के अंत में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से फिर मुलाकात करना चाहते हैं. हालांकि, उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग की शुरुआती प्रतिक्रिया से लगता है कि वह इतनी जल्दी बातचीत के लिए तैयार नहीं है.

उत्तर कोरिया ने दोनों नेताओं के व्यक्तिगत संबंधों को अच्छा बताया है, लेकिन अमेरिका के साथ बातचीत के लिए अपनी शर्तें भी रखी हैं.

ट्रंप ने मुलाकात की दिखाई थी दिलचस्पी बता दें कि इस सप्ताह ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले संयुक्त अमेरिकी सैन्य अभ्यासों में कटौती की. उन्होंने इन अभ्यासों को उत्तर कोरिया के लिए "शत्रुतापूर्ण" बताया. इसके बाद बुधवार को ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल के अंत में किम से उनकी मुलाकात हो सकती है.

अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई अधिकारियों से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, ट्रंप उत्तर कोरिया के साथ बातचीत फिर शुरू करना चाहते हैं. इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी कूटनीतिक सफलता हासिल करने का मौका भी मिल सकता है.

ईरान संघर्ष के दौरान मुलाकात की चर्चा ट्रंप की यह पहल ऐसे समय में सामने आई है जब ईरान के साथ करीब छह महीने से जारी संघर्ष खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं. दूसरी ओर, उत्तर कोरिया रूस के साथ अपने संबंध मजबूत कर रहा है और यूक्रेन युद्ध में मॉस्को की मदद के लिए सैनिकों और सैन्य सामान की आपूर्ति कर रहा है.

ट्रंप-किम की कब हो सकती है मुलाकात का बन सकता है मौका सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप इस साल के अंत में चीन के शेनझेन में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जा सकते हैं. ऐसे में अगर उत्तर कोरिया बातचीत के लिए तैयार होता है तो दोनों नेताओं की मुलाकात का रास्ता बन सकता है.

अमेरिका बिना शर्त बातचीत को तैयार अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका बिना किसी शर्त के उत्तर कोरिया से बातचीत के लिए तैयार है, उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर ट्रंप और किम फिर मुलाकात करेंगे.

दक्षिण कोरिया ने भी ट्रंप के बयान का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे उत्तर कोरिया के साथ सार्थक बातचीत शुरू हो सकती है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।