राज्य

तांदी संगम से त्रिलोकनाथ तक गूंजेगा आस्था का स्वर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
तांदी संगम से त्रिलोकनाथ तक गूंजेगा आस्था का स्वर

सितंबर 29, लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश): अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष की पुण्य स्मृति में विश्व हिंदू परिषद की ओर से लाहौल में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जाएगा। 30 सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे तांदी संगम में हवन और भजन-कीर्तन होगा, जिसमें आसपास के गांवों सहित गौशाला क्षेत्र के लोग शामिल होंगे।

इसके बाद संगम का पवित्र जल लेकर श्रद्धालु त्रिलोकनाथ की ओर प्रस्थान करेंगे। शाम छह बजे त्रिलोकनाथ मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। एक अक्तूबर को सुबह साढ़े छह बजे आरती के बाद हवन किया जाएगा और तांदी संगम से लाए पवित्र जल से महादेव का जलाभिषेक होगा। इसके बाद धार्मिक यात्रा माता मृकुला मंदिर उदयपुर की ओर रवाना होगी।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख सुनील आर्या ने श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में लाहौल में विश्व हिंदू परिषद द्वारा अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का वर्णन है, जिसमें तांदी संगम पर हवन और भजन-कीर्तन के बाद त्रिलोकनाथ की ओर पवित्र जल लेकर प्रस्थान शामिल है। यह विषय धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्रीय धार्मिक उत्सवों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देती है और समुदायों के बीच आध्यात्मिक एकता को बढ़ावा देती है। आम जनता पर इसका असर सामाजिक एकजुटता, पर्यटन म

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।