राजनीति

तपोवन में 20 नवंबर को हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
तपोवन में 20 नवंबर को हुंकार भरेगी आम आदमी पार्टी, मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और रैली करेगी आप, अचल छाबड़ा ने दस गारंटियां पूरी न करने को लेकर साधा निशाना

नवंबर 06, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): आम आदमी पार्टी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान 20 नवंबर को तपोवन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और रैली करेगी। इस रैली में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय नेता मनीष सिसोदिया विशेष रूप से शामिल होंगे। शुक्रवार को धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में आप के प्रदेश प्रवक्ता अचल छाबड़ा ने यह जानकारी दी।

अचल छाबड़ा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर चुनाव के दौरान जनता से किए गए दस गारंटियों के वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने पंजाब की तर्ज पर हिमाचल की जनता को भी बड़े-बड़े सपने दिखाए थे। उन्होंने कहा कि पांच लाख युवाओं को रोजगार, महिलाओं को 1500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, गोबर खरीद योजना और अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने सहित कई वादे किए गए थे, लेकिन सरकार अब तक इन गारंटियों को पूरा करने में नाकाम रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार आर्थिक संकट और धन की कमी का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है, जबकि उद्योग, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों के माध्यम से राजस्व बढ़ाने के लिए कोई ठोस प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं। उलटे होटल उद्योग पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी की जा रही है, जिससे पर्यटन कारोबार पर असर पड़ सकता है।

छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार को अपने चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना चाहिए और बताना चाहिए कि चुनाव के दौरान किए गए वादों में से कितने पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने का मुद्दा उठाकर सरकार अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती। सरकार को प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

आप प्रवक्ता ने कहा कि 20 नवंबर को तपोवन में पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन और रैली आयोजित करेगी। इसके माध्यम से प्रदेश सरकार से जनता से किए गए वादों का हिसाब मांगा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सितंबर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को अच्छा समर्थन मिल रहा है और हजारों नए लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ चुके हैं।

बाईट: अचल छाबड़ा, प्रदेश प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

तपोवन में 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और रैली करेगी, जिसमें दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन सत्र के दौरान हो रहा है, जहाँ AAP ने अचल छाबड़ा पर दस गारंटियों को पूरा न करने का आरोप लगाया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य की राजनीतिक स्थिति पर असर डाल सकती है और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाएगी। आम जनता के लिए यह प्रदर्शन उनके अधिकारों और कल्याण योजनाओं की समीक्षा का अवसर बन सकता है,

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।