अपराध

तरैया में नवविवाहिता की हत्या, बंद कमरे में मिला शव:दहेज में चार चक्का गाड़ी नहीं मिलने पर ससुराल वालों पर आरोप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
तरैया में नवविवाहिता की हत्या, बंद कमरे में मिला शव:दहेज में चार चक्का गाड़ी नहीं मिलने पर ससुराल वालों पर आरोप

सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में एक नवविवाहिता की कथित तौर पर दहेज के लिए हत्या कर दी गई। उसका शव बंद कमरे में मिला। ससुराल वाले घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। मृतका की पहचान 21 वर्षीय ललक कुमारी उर्फ लालती देवी के रूप में हुई है, जो नारायणपुर निवासी संजय महतो की पत्नी थीं।

मृतका के भाई सत्येंद्र कुमार, जो दरियापुर थाना के टारवा मंगरपाल निवासी हैं, ने बताया कि जब उनकी बहन फोन नहीं उठा रही थी, तो वह नारायणपुर स्थित उसके घर पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी बहन का शव बंद कमरे में पड़ा देखा। ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार थे। इसके बाद उन्होंने तरैया थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलने पर तरैया थाने के एसआई रितिकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। ससुराल वालों के फरार होने के कारण, पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के भाई को सौंप दिया गया।

मृतका के भाई सत्येंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि लालती के ससुर और दो जेठानी लगातार दहेज में चार चक्का गाड़ी की मांग करते थे और अक्सर उससे झगड़ा करते थे। मृतका के पति संजय महतो जीविकोपार्जन के लिए बेंगलुरु में रहते हैं।

थानाध्यक्ष सत्यम प्रताप ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।