भोपाल

तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेती किसानी तथा औषधीय फसलों से समृद्ध मंदसौर जिला अब तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है। जिले को 8-लेन एक्सप्रेस वे, गांधी सागर चीता प्रोजेक्ट, पशुपतिनाथ लोक जैसी कई सौगातें जिले को मिली हैं। आगामी दिनों में मंदसौर, नीमच एयरपोर्ट सुविधा, परिवहन सेवा की बसों के माध्यम से भोपाल की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्चुअली मंदसौर जिले से जुड़कर बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज के दौर में मंदसौर जिला नवीन तकनीक से औषधीय फसलों की उल्लेखनीय रूप से खेती कर रहा है। एक जिला-एक उत्पाद अन्तर्गत मंदसौर जिले के लहसुन की ब्रांडिंग राज्य शासन द्वारा की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब किसानों को सिंचाई के लिये दिन में 10 घंटे बिजली दी जाएगी, जिससे किसान रात में सिंचाई के लिये परेशान नहीं होंगे। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब गांवों में दुग्ध समितियां बनाई जा रही हैं। ऑर्गेनिक घी और दूध उत्पादन की योजना साकार हो रही है, दुग्ध उत्पादन 12 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत वृद्धि करने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगामी त्योहारों की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा पर कार्यक्रम आयोजित करके उन्नत पशुपालकों को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।