राजनीति

Tarique Rahman: क्या भारत नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान? ढाका ने शेख हसीना को लेकर रखी शर्त

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Tarique Rahman: क्या भारत नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान? ढाका ने शेख हसीना को लेकर रखी शर्त

बांग्लादेश ने रविवार को भारत को सामने शर्त रख दी है कि पीएम तारिक रहमान तक तब भारत का दौरा नहीं करेंगे, जब तक नई दिल्ली शेख हसीना को वापस नहीं भेज देती है. शेख हसीना बीते दो साल से भारत में शरण ली हुई हैं. वह 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान बांग्लादेश छोड़कर निकल गई थीं. तब से बांग्लादेश शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है. हालांकि, भारत ने बांग्लादेश की इस डिमांड पर अभी तक खुलकर किसी तरह का जवाब नहीं दिया है. इस बीच शेख हसीना ने कहा कि वह इस वर्ष के अंत तक बांग्लादेश वापस लौटेंगी. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के अधिकारी ए के एम शाहिदुल करीम ने अगले हफ्ते पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की संभावना के बारे में मीडिया की अटकलों पर बयान दिया. उन्होंने मीडिया से कहा, "हमारा मानना ​​है कि दौरे के लिए सही माहौल बनाने की जरूरत है." शाहिदुल करीम के आगे कहा, "इसके लिए, हमने भारतीय अधिकारियों से शेख हसीना और अन्य भगोड़ों को वापस भेजने का प्रयास तेजी लाने का का आग्रह किया है." भारत ने तारिक रहमान को भेजा न्योता आपको बता दें कि इस साल तारिक रहमान ने फरवरी में बांग्लादेश के पीएम का पदभार संभाला था. इसके बाद वह मलेशिया और चीन का भी दौरा कर चुके हैं. मगर उन्होंने अब तक भारत का दौरा नहीं किया है. राष्ट्राध्यक्षों के विपरीत भारत से दूरी बनाकर रखी है. भारत ने तारिक रहमान को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है. इसका आयोजन नई दिल्ली में किया जाना है. इस वर्ष देश ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।