देश

तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

अगस्त 25, नई दिल्ली: यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए गए तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि अगर तरुण तेजपाल निर्धारित अवधि में सरेंडर कर देते हैं, तो मामले पर 22 सितंबर को सुनवाई की जाएगी।

बता दें कि 2013 के यौन शोषण मामले में 6 अगस्त को बॉम्बे हाई कोर्ट ने तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा सुनाई थी। इस सजा को चुनौती देते हुए तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। फ़ाइल फ़ोटो: तरुण तेजपाल

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।