व्यापार

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?

पिछले कई दिनों से टाटा समूह में जो भी बवाल चल रहा है, वो किसी से छुपा नहीं है. अब इस विवाद ने तमाम फैमिली बिजनेसेज को चिंता में डाल दिया है.

ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि ये कहना है RPG एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका का. हर्ष ने टाटा ग्रुप में चल रहे विवाद को लेकर चिंता जाहिर की है.

उनका कहना है कि इस विवाद के कारण देश के दूसरे बड़े कारोबारी घराने भी अपनी कंपनियों के बोर्ड में इंडिपेंडेंट निदेशकों की संख्या और भूमिका पर दोबारा विचार कर सकते हैं.

हर्ष ने किया पोस्ट दरअसल मशहूर कारोबारी हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं.

ऐसे में वो बिजनेस जगत में जो भी चल रहा है, या दुनियाभर में चलने वाले मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं. अब हाल ही में हर्ष ने टाटा समूह में चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर इसे लेकर एक पोस्ट शेयर किया है.

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'टाटा ग्रुप समूह के घटनाक्रम ने भारतीय पारिवारिक कारोबारों में एक नई चिंता पैदा कर दी है.

हाल ही में एक बड़े कारोबारी समूह ने अपनी सभी कंपनियों के बोर्ड की स्थिति की समीक्षा करने के लिए अपनी कानूनी टीम को बुलाया.

टीम से ये चेक करने को कहा गया कि क्या बोर्ड में स्वतंत्र निदेशकों की संख्या जरूरत से ज्यादा हो गई है और क्या इसमें कोई बदलाव करने की जरूरत है.'

The Tata episode seems to have created a new anxiety in Indian family businesses.

A very large business group recently called its legal team to check the composition of all its boards- whether independent directors had become too many, and whether something needed to be done.

And this is a problematic trend. We want stronger governance, not fewer independent voices.

Harsh Goenka (@hvgoenka) October 13, 2026

<script src="https://platform.x.com/widgets.js" as

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

टाटा समूह के बोर्डरूम में चल रहे विवाद ने भारतीय फैमिली बिजनेसेज को सतर्क कर दिया है। यह विषय बड़े कॉर्पोरेट गवर्नेंस और स्वतंत्र निदेशकों की भूमिका पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि टाटा जैसी बड़ी कंपनियों के निर्णयों का राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ता है, और अन्य परिवारिक व्यवसायों को भी अपने बोर्ड संरचना पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है। आम जनता पर इसका असर निवेश के विश्वास में बदलाव के रूप में महसूस हो सकता है, जिससे शेयर बाजार और निवेशकों के मनोबल पर असर पड़ सकता है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।