टाटा इंस्टीट्यूट ने दीक्षांत समारोह का चीफ गेस्ट बदला:CJI सूर्यकांत की जगह हॉस्पिटल के डायरेक्टर होंगे; हैदराबाद लॉ यूनिवर्सिटी में विरोध के बाद फैसला
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) ने दीक्षांत समारोह के चीफ गेस्ट को बदल दिया है। समारोह में पहले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाया गया था। अब उनकी जगह टाटा मेमोरियल अस्पताल के डायरेक्टर डॉ सीएस प्रमेश मुख्य अतिथि होंगे। इससे पहले हैदराबाद की नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) यूनिवर्सिटी के करीब 450 छात्रों ने दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाए जाने का विरोध किया था। समारोह की तारीख भी बदली, 22 अगस्त को होगा TISS का दीक्षांत समारोह पहले 2 अगस्त को होना था, लेकिन कार्यक्रम से दो दिन पहले इसे अचानक टाल दिया गया। अब समारोह 22 अगस्त को होगा। छात्रों और अधिकारियों ने CJI के दौरे पर विरोध और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। हालांकि, TISS ने स्पष्ट नहीं किया है कि CJI के मुख्य अतिथि पद से हटने के बाद डॉ. सीएस प्रमेश को चुना गया या सुरक्षा कारणों से यह बदलाव हुआ। संस्थान ने अभी कोई जवाब नहीं दिया है। बेरोजगारों को कॉकरोच कहने से नाराज थे छात्र NALSAR के छात्रों ने NEET विवाद और हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान की घटनाओं को लेकर CJI को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी। 2026 बैच के छात्रों के एक ग्रुप ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, फैकल्टी सदस्यों और प्रशासन के अन्य सदस्यों को लेटर लिखा था। इसमें उन्होंने CJI को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाने के फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की थी। छात्रों ने अकादमिक स्वतंत्रता का मुद्दा उठाया छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शन से जुड़ी सुनवाई के दौरान हुई घटनाओं पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि संवैधानिक जवाबदेही और अकादमिक स्वतंत्रता जरूरी हैं, इसलिए CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाना उचित नहीं है। छात्रों ने यूनिवर्सिटी से इस फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। विरोध की शुरुआत 2026 बैच के करीब 70 छात्रों ने की थी। जुलाई के अंत तक 2027 से 2031 बैच के 380-450 छात्र भी इसमें शामिल हो गए। CJI सूर्यकांत के हाल की 3 बयान, जिसपर विवाद हुए 15 मई: CJI ने कहा था- कुछ युवा कॉकरोच की तरह भटक रहे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान युवाओं पर टिप्पणी की थी। CJI सूर्यकांत ने कहा था- कॉकरोच की तरह ऐसे युवा हैं, जिन्हें इस प
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar