टाटा सन्स में चंद्रशेखरन का कार्यकाल 5 साल बढ़ा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 18, नई दिल्ली: टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा सन्स के बोर्ड ने एन. चंद्रशेखरन को पांच साल के एक और कार्यकाल के लिए कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।
इसके साथ ही कंपनी ने भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुपालन के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग की दिशा में कदम बढ़ाने का फैसला किया है।
दोनों फैसले टाटा सन्स के भविष्य और टाटा समूह के नियंत्रण ढांचे के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
(कैप्शन- फाइल फोटो)