Taxi Drivers Strike: 3 दिनों की हड़ताल पर टैक्सी ड्राइवर, क्या हैं उनकी मांगें? 20 अगस्त को भी स्ट्राइक

Bhopal Taxi Drivers Strike: भोपाल में टैक्सी चालक अपनी मांगों को लेकर तीन दिनों के लिए हड़ताल पर हैं और उनकी हड़ताल 20 अगस्त को भी जारी रहेगी. हड़ताल की वजह से भोपाल में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोगों को कैब नहीं मिल रही है. टैक्सी चालकों की मांग है कि उचित और स्थाई किराया किया जाए.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP