'तेहरान PM नेतन्याहू को नरक में भेजेगा...', ईरानी सेना प्रमुख रेजाई ने इजरायल और अमेरिका को दी धमकी

Iranian Military Chief Rezaei: ईरान और अमेरिका के बीच अभी भी हालात सामान्य नहीं हैं. साथ ही ईरान और इजरायल के बीच लेबनान मुद्दे पर सहमति नहीं बन पा रही है. वहीं ईरान के मेजर जनरल मोहसेन रेजाई ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर ईरान की नाकाबंदी जारी रही तो दोनों देशों के बीच गंभीर टकराव हो सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल के साथ नया संघर्ष शुरू हुआ तो हालात और गंभीर हो जाएंगे. ईरानी समाचार एजेंसी IRIB के मुताबिक, अल-मनार को दिए इंटरव्यू में रेजाई ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर भी तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि ईरान नेतन्याहू को "नरक में भेज देगा.
रेजाई ने दावा किया कि नेतन्याहू की नीतियों और कार्रवाई से इजरायल के अस्तित्व पर खतरा और बढ़ गया है. In an interview with Al-Manar, Iran’s SNSC Secretary, Major Gen. Rezaei, said: We will prove that Netanyahu’s major mistakes have brought the end of the Zionist regime’s existence closer.
The Islamic Republic of Iran will send Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu to hell. — IRIB (Islamic Republic of Iran Broadcasting) (@iribnews_irib) August 27, 2026 नेतन्याहू पर लगायाा गंभीर आरोप रेजाई ने यह भी आरोप लगाया कि नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की हत्या की ईरानी साजिश के बारे में झूठी जानकारी फैलाई थी, और दावा किया कि इन रिपोर्टों ने ट्रंप को घबरा दिया था और उनके निर्णय लेने की प्रक्रिया को बाधित कर दिया था.
उन्होंने आगे कहा कि नेतन्याहू ने ट्रंप की हत्या की ईरानी साजिश के बारे में झूठी खबरें फैलाकर ट्रंप को डरा दिया और उनके निर्णय लेने की प्रक्रिया को बाधित कर दिया. इस खबर से डरकर ट्रंप एक फूड ट्रक कर्मचारी की तरह इधर-उधर भागने लगे.
दहिये और बेरूत को बताया रेड लाइन लेबनान के साथ इजरायल के संघर्ष की स्थिति पर, रेजाई ने कहा कि दहिये और बेरूत "हमारी रेड लाइन" हैं और चेतावनी दी कि भविष्य में होने वाला कोई भी संघर्ष पिछले युद्धों से अलग होगा.
रेजाई ने आगे कहा कि हम स्थिति पर पूरी गंभीरता से नजर रख रहे हैं. इजरायल को लेबनान के कब्जे वाले क्षेत्रों से पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. अगर संघर्ष फिर से शुरू होता है, तो हम एक नए चरण के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं; भविष्य में होने वाला कोई भी युद्ध पहले के युद्धों से अलग होगा.
📡 स्रोत: NewsData.io