TEJAS कार्यक्रम से नवादा में स्टार्टअप और उद्यमिता इकोसिस्टम को मिला बढ़ावा

Marking : Lead All TEJAS कार्यक्रम से नवादा में स्टार्टअप और उद्यमिता इकोसिस्टम को मिला बढ़ावा नवादा में TEJAS कार्यक्रम के जरिए Startup और Entrepreneurship को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय Startups और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित उद्यमियों ने प्रदर्शनी लगाई।
22 अगस्त , नवादा (नवादा, बिहार) : भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के अंतर्गत Startup India की ओर से नवादा में TEJAS (Transforming Entrepreneurial Journeys Across States & Districts) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में Startup Ecosystem को विकसित करना, जमीनी स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देना और युवाओं में उद्यमिता की भावना को मजबूत करना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू, सहायक समाहर्त्ता प्रिंस राज, संस्थान के प्राचार्य डॉ. रोशन कुमार और उद्योग विभाग की महाप्रबंधक सुजात ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर DPIIT के निदेशक ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और विभिन्न गतिविधियों में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित उद्यमियों और स्थानीय Startups की ओर से लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल रहे।
इन स्टॉलों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, नवाचारों और उद्यमिता से जुड़ी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इस स्टोरी फोल्डर में : फोटो Caption : नवादा में TEJAS कार्यक्रम के जरिए Startup और Entrepreneurship को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय Startups और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित उद्यमियों ने प्रदर्शनी लगाई।