राजनीति

तेजस्वी के छात्र आंदोलन में शामिल होने पर राम कृपाल यादव का हमला, बोले- ‘राहुल गांधी की नकल कर रहे हैं’

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
तेजस्वी के छात्र आंदोलन में शामिल होने पर राम कृपाल यादव का हमला, बोले- ‘राहुल गांधी की नकल कर रहे हैं’

बिहार में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर सियासत तेज हो गई है। तेजस्वी यादव के छात्र आंदोलन में शामिल होने पर बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव ने उन पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद किसी नेता ने छात्रों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है, लेकिन तेजस्वी यादव के आंदोलन में शामिल होने के पीछे राजनीतिक मंशा भी दिखाई दे रही है। राम कृपाल यादव ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को लेकर चिंता जरूर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद किसी ने छात्रों के मुद्दे को उठाया है।

हालांकि, उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह विदेश यात्रा से लौटने के बाद इस तरह के आंदोलनों में शामिल हो रहे हैं। मंत्री ने दावा किया कि तेजस्वी यादव की अपनी पार्टी के भीतर भी असंतोष की भावना पनप रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के लोगों ने भी उनसे सवाल किया है कि वह आखिर क्या कर रहे हैं।

राम कृपाल यादव ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव की लोगों के बीच साख नहीं रह गई है। उन्होंने तेजस्वी यादव की राजनीतिक शैली पर भी हमला बोला और कहा कि वह राहुल गांधी की नकल कर रहे हैं। राम कृपाल यादव के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में छात्र आंदोलन को लेकर सियासी बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।

तेजस्वी यादव के छात्र आंदोलन में शामिल होने के मुद्दे के साथ-साथ राम कृपाल यादव ने योगी आदित्यनाथ की समाजवादी पार्टी पर टिप्पणी, आरजेडी प्रमुख के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज और स्मृति ईरानी की ओर से छात्र आंदोलन को लेकर उठाए गए सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। मिथिला हिन्दी न्यूज संपादक: रोहित कुमार सोनू

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।