राजनीति

तेलंगाना CM बोले-भाजपा रावण, कांग्रेस राम:रावण को हराना है तो राम का साथ दें; राहुल गांधी पीएम बनेंगे, सिर्फ हाथ के निशान पर वोट दें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
तेलंगाना CM बोले-भाजपा रावण, कांग्रेस राम:रावण को हराना है तो राम का साथ दें; राहुल गांधी पीएम बनेंगे, सिर्फ हाथ के निशान पर वोट दें

तेलंगाना के सीएम ए रेवंत रेड्डी ने गोवा में कांग्रेस की एक सभा को संबोधित करते हुए रामायण का उदाहरण देकर कांग्रेस और भाजपा की तुलना की। उन्होंने कहा कि भाजपा रावण है, जो लोगों को बांट रही है, जबकि कांग्रेस राम है। अगर आप रावण को हराना चाहते हैं, तो आपको राम का समर्थन करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें भरोसा है कि 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आएगी।

गोवा में उन्हें वैसा ही उत्साह दिख रहा है, जैसा 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले देखने को मिला था। भाजपा लोगों को बांटने के लिए यहां आई है। छोटी पार्टियों को दिया गया कोई भी वोट भाजपा को जाएगा। मैं इस बार गोवा के लोगों से अपील करता हूं कि वे सिर्फ हाथ के निशान पर वोट दें। रेड्डी बोले- वोट देने से पहले दो बार सोचें; 5 बड़ी बातें… रेड्डी और कांग्रेस के नेता पहले भी राम और शिव को लेकर बयान दिए 29 सितंबर 2026: रेड्डी बोले राम अमीरों और शिव गरीबों के भगवान रेड्डी ने कहा था कि शिव गरीबों और राम अमीरों के भगवान हैं।

उन्होंने भाजपा को अमीरों की पार्टी भी बताया। कहा कि भाजपा ने भगवान राम को अपने राजनीतिक नैरेटिव से जोड़ लिया है। भाजपा ने राम को चुरा लिया है। 2017: राहुल गांधी बोले- मैं शिव भक्त हूं 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी लगातार मंदिरों का दौरा कर रहे थे। BJP ने इसे चुनावी रणनीति बताया था।

इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि वह भगवान शिव के भक्त हैं और उनका सच उनके साथ है। यह बयान 30 नवंबर 2017 को गुजरात के अमरेली में व्यापारियों के साथ बंद कमरे में हुई बैठक में दिया गया था। उस समय सोमनाथ मंदिर के रजिस्टर को लेकर उनके धर्म पर विवाद भी चल रहा था। यह बयान उस विवाद के जवाब में था जिसमें सोमनाथ मंदिर में राहुल गांधी का नाम कथित तौर पर गैर-हिंदू आगंतुकों वाले रजिस्टर में दर्ज होने को लेकर सवाल उठाए गए थे।

राहुल ने कहा था कि उन्होंने उस रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं किए, बल्कि विजिटर बुक में साइन किया था। इसके बाद भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल से भगवान राम को लेकर उनका रुख स्पष्ट करने को कहा था। उन्होंने सवाल उठाया था कि राहुल खुद को शिव भक्त बताते हैं तो भगवान राम को लेकर उनका क्या विचार है।

2024: राहुल ने शिव संदेश सुनाया राहुल गांधी ने लोकसभा में भगवान शिव की तस्वीर दिखाकर कहा था

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने गोवा में कांग्रेस की सभा में रामायण के पात्रों का प्रयोग कर भाजपा को रावण और कांग्रेस को राम के रूप में प्रस्तुत किया, यह कहते हुए कि रावण को हराने के लिये राम का समर्थन आवश्यक है। यह वक्तव्य राजनीतिक माहौल में एक नया मोड़ दर्शाता है क्योंकि रेड्डी, जो भाजपा से संबद्ध हैं, कांग्रेस को 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव में विजयी मानते हैं। इस बयान से जनता में पार्टीगत पहचान और चुनावी रणनीति पर चर्चा बढ़ेगी, जिससे वोटर व्यवहार और राजनीतिक गठबंधन पर प्रभाव पड़ सक

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।