तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह! दो मंत्रियों के खिलाफ एक्शन की सिफारिश

तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह एक अहम मोड़ पर पहुंच गई है. पार्टी की अनुशासन समिति ने पार्टी अनुशासन तोड़ने के आरोप में दो वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है.
सांसद मल्लू रवि की अध्यक्षता वाली TPCC अनुशासन समिति ने अपनी रिपोर्ट में पार्टी-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण एंडोमेंट्स मंत्री कोंडा सुरेखा को कैबिनेट से हटाने और योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जी. चिन्ना रेड्डी को उनके पद से हटाने की सिफारिश की है. रिपोर्ट तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के अध्यक्ष बी.
महेश कुमार गौड़ और AICC तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन को भेज दी गई है और अब अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान को लेना है. कब शुरू हुआ पूरा विवाद?
विवाद तब शुरू हुआ, जब सुरेखा की बेटी कोंडा सुष्मिता पटेल ने वारंगल जिले के परकल में अपनी मां के जन्मदिन के जश्न के दौरान मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की.
सुष्मिता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री उन लोगों को भूल गए हैं जिन्होंने उनके राजनीतिक उदय में मदद की थी और उन पर शेल कंपनियों के जरिए राज्य को लूटने का आरोप भी लगाया.
मुख्यमंत्री पर आरोप लगाने के लिए TPCC अनुशासन समिति ने सुरेखा को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनकी बेटी की टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण मांगा. हालांकि, समिति उनके जवाब से संतुष्ट नहीं थी. सुरेखा का कहना था कि उन्हें अपनी बेटी के निजी विचारों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए और उन्होंने नोटिस वापस लेने की मांग की.
मंत्री के स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हुआ पैनल</str
📡 स्रोत: ABP Live