टेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक...अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →इंदौर के खुड़ैल क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। उसे नीलगिरी अपार्टमेंट के ब्लॉक नंबर 13 के पास टेंट के नजदीक पड़ा देख लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहां गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई। युवक के हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे।
पुलिस को मामले में हत्या की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात में बाहर से चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। आवाज सुनकर लोग बाहर पहुंचे तो युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। शोक सभा के कार्यक्रम के लिए लगाया था टेंट पुलिस के मुताबिक, घटना नीलगिरी अपार्टमेंट के ब्लॉक नंबर 13 के पास की है।
यहां रहने वाले राहुल सोलंकी की मां के निधन पर बुधवार को गमी का कार्यक्रम था। इसके लिए बिल्डिंग परिसर में टेंट लगाया गया था। रात में परिवार के लोग घर के अंदर बातचीत कर रहे थे, तभी बाहर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। बाहर घायल हालत में पड़ा मिला युवक परिवार के लोग बाहर पहुंचे तो दीपक (22), पिता गोपाल, निवासी ग्राम बरोठा, देवास गंभीर घायल अवस्था में पड़ा मिला।
उसके हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। राहुल सोलंकी और अन्य लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। अंधेरे में हुई मारपीट, नहीं देखा आरोपी को राहुल के परिजनों ने बताया कि दिनभर कार्यक्रम होने के कारण सभी थके हुए थे। कुछ लोग बाहर की तरफ सो रहे थे। जिस जगह दीपक के साथ मारपीट हुई, वहां काफी अंधेरा था।
इसी वजह से मारपीट करने वाले आरोपियों को कोई देख नहीं सका। पुलिस करेगी परिजनों से पूछताछ खुड़ैल पुलिस को एमवाय अस्पताल से घटना की सूचना मिली है। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर राहुल और उसके परिजनों के बयान दर्ज करेगी।
📡 स्रोत: NewsData.io