“टेरियर साइबर क्वेस्ट 2026” की हुई शुरूआत

रायपुर, 21 अगस्त 2026 प्रादेशिक सेना ने राष्ट्रीय स्तर पर हैकथॉन – टेरियर साइबर क्वेस्ट 2026 की शुरूआत की है। इसका उद्देश्य रक्षा, साइबार सुरक्षा और सूचना के क्षेत्र में उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए नए समाधान विकसित करना है। हैकथॉन की शुरूआत साइबर पीस के सहयोग से की गई है।
इसके तहत शिक्षा जगत, उद्योग, अनुसंधान संस्थाओं, सरकारी संगठनों और सशस्त्र बलों की तकनीकी प्रतिभाओं को एक साथ लाया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस पहल के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरुकता सहित उभरते क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए स्वदेशी समाधान विकसित करने को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 31 अगस्त तक कराया जा सकता है।
ऑनलाइन चरण के तहत चयनित किए जाने का कार्य पहली से दस सितम्बर चलेगा। इसके बाद ग्रैंड फिनाले नई दिल्ली में छह से आठ अक्तूबर को आयोजित होगा।