टेरियर सिक्योरिटी में सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक के 100 पदों के लिए 15 अक्तूबर को कैंपस साक्षात्कार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 12, किन्नौर (हिमाचल प्रदेश): किन्नौर में सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा पर्यवेक्षक के 100 पदों को भरने के लिए कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी जिला किन्नौर के रोजगार अधिकारी ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि टेरियर सिक्योरिटी कंपनी द्वारा इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का साक्षात्कार 15 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय किन्नौर, रिकांग पीओ में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 17,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण, आयु 20 से 40 वर्ष, न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर तथा वजन 55 किलोग्राम या इससे अधिक होना अनिवार्य है। उन्होंने इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों और बायोडाटा सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला रोजगार कार्यालय किन्नौर, रिकांग पीओ में उपस्थित हों।
चयनित उम्मीदवारों को मोहाली और लुधियाना में तैनात किया जाएगा।